फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Bail: राज कुंद्रा की कस्टडी पर अहम फैसला आज, बढ़ेंगी मुश्किलें या मिल जाएगी बेल?

Tue, 27 Jul 2021 08:14 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वे 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे। पुलिस हिरासत को बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया था। आज यानी 27 जुलाई शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए अहम दिन है। आज उनकी पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। ऐसे में सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं कि राज को बेल मिल जाएगी या उनकी हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया जाएगा।

इस पूरे मामले में पुलिस को अभी तक कई सबूत हाथ लगे हैं और हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि जैसे ही राज के इस धंधे से पर्दा उठने लगा था तो उन्होंने अपना फोन बदल लिया था। इससे पहले उनके ऑफिस से एक खुफिया अलमारी भी मिली थी, जिसके बाद कई खुलासे हुए हैं। इस खुफिया अलमारी से पुलिस को राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी मिली है जिसके लेनदेन के लिंक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न फिल्मों का पैसा जमा होता था।
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। 

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, पोर्न फिल्म मामले में शिल्पा शेट्टी की सहभागिता अभी तक सीधे तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन वह लगातार अपने पति राज कुंद्रा का बचाव कर रही हैं। यदि राज और शिल्पा के साझा खाते की जांच में यदि पुलिस को पोर्न फिल्मों की कमाई का कोई लिंक मिला तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें