शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्म ‘हंगामा 2’ से इसी हफ्ते सिनेमा में लौट रही हैं। उनकी एक और फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इनमें से पहली फिल्म वीनस टेप्स एंड रिकॉर्ड्स नामक म्यूजिक कंपनी के मालिकों में से एक रतन जैन बना रहे हैं, जबकि दूसरी फिल्म की निर्माता कंपनी सोनी पिक्चर्स ही है, जिसके टीवी चैनल सोनी पर शिल्पा शेट्टी का डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ प्रसारित होता है। सोमवार रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद तमाम मीडिया वाले मंगलवार की सुबह ही फिल्म सिटी पहुंच गए थे। सबको इंतजार रहा शिल्पा के इस शो के सेट पर आने का क्योंकि मंगलवार को इसकी शूटिंग खास मेहमानों के साथ होनी प्रस्तावित रहती है।