बॉलीवुड फिल्मों में कई छोटे बड़े रोल कर चुकी एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज शेफाली अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 20 जुलाई 1972 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी शेफाली के पिता का नाम सुधाकर शेट्टी है और वह आरबीआई के पूर्व कर्मचारी रहे हैं। शेफाली के मां का नाम शोभा शेट्टी है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई आर्य विद्यामंदिर सांताक्रूज, मुंबई से की है।
इन बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं शेफाली शाह
शेफाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' से की थी। इसके बाद 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में उन्हें अपने किरदार के लिए फिल्म फेयर के बेस्ट ऐक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित गया। शेफाली अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिनमे से 'गांधी माय फादर', 'दिल धड़कने दो', 'ब्रदर्स', 'द जंगल बुक' और 'कमांडो 2' आदि प्रमुख हैं। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ...