राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ राज कुंद्रा ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की। उन्होंने अपने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए जमानत अर्जी दाखिल की है। राज कुंद्रा ने दावा किया कि अभियोजन के पास एक भी सबूत नहीं है, जो ‘हॉटशॉट्स’ एप को कानून के आधार पर अपराध के साथ संबद्ध कर सके। उनकी तरफ से दाखिल की गई जमानत अर्जी में कहा गया कि पूरे पूरक आरोप पत्र में एक भी आरोप मौजूदा राज कुंद्रा के खिलाफ नहीं है, जो इंगित करे कि वह किसी वीडियो की शूटिंग में सक्रिय रूप से शामिल थे।