राहुल बोस का नाम विवादों के चलते नहीं उनके काम के चलते पूरी दुनिया जानती है। अमेरिकी पत्रिका टाइम ने उन्हें इंडियन आर्ट हाउस सिनेमा का सुपरस्टार और ब्रिटिश मैगजीन मैक्सिम ने उन्हें ओरिएंटल सिनेमा के शॉन पेन के रूप में पहचाना। राहुल सिर्फ एक अभिनेता नहीं है, वह फिल्में लिखते भी हैं और निर्देशन भी करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट और रग्बी के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। बॉक्सिंग में उन्होंने मेडल जीते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ फिल्में के शानदार किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
इंग्लिश, अगस्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंग्लिश, अगस्त (1994)
राहुल अभिनय अपने करियर की शुरुआत तो पहले ही कर चुके थे। इस फिल्म के निर्देशक देव बेनेगल को उनकी फिल्म के लिए कास्टिंग निर्देशक ने देव राहुल का नाम सुझाया। उपमन्यु चटर्जी के लिखे इसी शीर्षक वाले उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में देव ने राहुल को सरकारी नौकर अगस्त्य सेन का किरदार देने का फैसला किया। देव का फैसला एकदम सही निकला और राहुल ने इस फिल्म के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे हॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी ट्वेंटीएथ सेंचरी फॉक्स ने खरीदा और फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में कई पुरस्कार भी जीते।
विज्ञापन
3 of 11
स्प्लिट वाइड ओपन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्प्लिट वाइड ओपन (1999)
इस फिल्म में भी राहुल ने देव बेनेगल के साथ ही काम किया। देव की अपने करियर की यह दूसरी फिल्म रही। राहुल ने इस फिल्म में केपी यानी कट प्राइस का किरदार निभाया है। यह किरदार एक पानी बेचने वाले का था। इस किरदार की तैयारी करने के लिए राहुल खुद मुंबई की स्लम बस्तियों में रहे। वहां रहकर उन्होंने दो हफ्ते तक नशीली दवाइयां बेचने वालों का भी विश्लेषण किया। यह समय समाज को समझने में भी उनके लिए काफी कारगर साबित हुआ। हालांकि यह फिल्म यौन उत्पीड़न जैसे दृश्यों का चित्रण करने से विवादों में रही लेकिन राहुल को इस फिल्म के लिए सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई अभिनेता का सिल्वर स्क्रीन पुरस्कार मिला।
4 of 11
मिस्टर एंड मिसेज अय्यर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज अय्यर (2002)
अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल बोस अपर्णा की बेटी कोंकणा सेन शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। इस ड्रामा फिल्म में राहुल ने एक बंगाली मुस्लिम वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजा चौधरी का किरदार निभाया है। वहीं कोंकणा का किरदार इस फिल्म में मीनाक्षी अय्यर का है जो कि एक हिन्दू तमिल अय्यर ब्राह्मण है। फिल्म की कहानी इस जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दोनों एक बस यात्रा पर निकलते हैं जहां उन्हें कुछ सांप्रदायिक संघर्षों जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 11
झंकार बीट्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
झंकार बीट्स (2003)
इस फिल्म के साथ राहुल ने हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल, जूही चावला, संजय सूरी, शायन मुंशी, रिंकी खन्ना और रिया सेन के साथ नजर आए। राहुल का किरदार फिल्म में ऋषि का है जो अभी अक्ल से बड़ा नहीं हो सका है। साथ ही बहुत जिद्दी भी है। इस वजह से उसकी पत्नी निकी से उसका हमेशा झगड़ा होता रहता है। फिल्म के नाम के हिसाब से यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें ऋषि अपने दोस्त दीप के साथ एक संगीत पसंद व्यक्ति है। यह फिल्म जाने-माने संगीतकार आर डी बर्मन को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन
6 of 11
चमेली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चमेली (2004)
इस फिल्म का नाम आते ही सबसे पहले अभिनेत्री करीना कपूर का चेहरा जेहन में आता है। क्योंकि, उन्होंने इस फिल्म में एक वेश्या का बेहतरीन किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म में राहुल बोस का किरदार अमन कपूर भी मुख्य भूमिका में है। अमन एक अवसाद से भरा हुआ अकेला आदमी है। उसकी पत्नी की एक कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है। जब वह बरसाती रात में अपनी गाड़ी से जा रहा होता है तभी उसे रास्ते में एक वेश्या चमेली मिलती है। बाद में पूरी कहानी यह दोनों साथ बिताते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
प्यार के साइड इफेक्ट्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006)
राहुल एक बार फिर कॉमेडी की दुनिया में लौटे। वह इतने शानदार अभिनेता हैं कि उनके लिए कोई भी जॉनर मुश्किल नहीं है। इस कॉमेडी फिल्म में अपने अभिनय में नएपन की वजह से राहुल ने करोड़ों दिलों को जीता। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। राहुल के साथ इस फिल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका में नजर आईं। यह फिल्म हंसी मजाक के साथ आजकल के एक लड़का और एक लड़की के बीच रिश्तों की जटिलता को दिखाती है। राहुल ने सिद्धार्थ बोस का किरदार निभाया है जो कि एक डीजे है।
8 of 11
मान गए मुगल ए आजम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मान गए मुगल ए आजम (2008)
फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' की सफलता को देखते हुए राहुल और मल्लिका शेरावत को इस फिल्म में फिर से एक साथ लाया गया। यह फिल्म काफी हद तक वर्ष 1983 में आई अमेरिकन कॉमेडी फिल्म 'टू बी और नॉट टू बी' पर आधारित रही। फिल्म की मुख्य भूमिका में राहुल और मल्लिका के अलावा परेश रावल, के के मेनन, मनोज जोशी, जाकिर हुसैन आदि नजर आए। फिल्म में एक कलाकार थिएटर कंपनी है जो मुगल-ए-आजम पर एक राजनीतिक ड्रामा पेश करती है। हालांकि कहानी में अचानक से एक अंडरवर्ल्ड ट्विस्ट आता है और इस नाटक कंपनी में काम करने वाले सभी लोग अपने देश के प्रति वफादार रहकर उसे बचाने में लग जाते हैं। राहुल का किरदार अर्जुन रस्तोगी का है जो इसमें रॉ एजेंट की मुख्य भूमिका निभाता है।
9 of 11
शौर्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शौर्य (2008)
समर खान के निर्देशन में बनी इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्मी में राहुल के के मेनन, जावेद जाफरी, दीपक डोबरियाल और मिनिषा लांबा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म वर्ष 1992 में आई अभिनेता टॉम क्रूज की 'ए फ्यू गुड मेन' का रीमेक रही। फिल्म में राहुल का किरदार मेजर सिद्धांत कुमार चौधरी का है। यह फिल्म जम्मू और कश्मीर में हुए कश्मीर संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी भारतीय सेना के एक अधिकारी के कोर्ट मार्शल के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल इस अधिकारी ने अपने से बड़े अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि, धीरे-धीरे अदालत में हत्या की परिस्थितियां पता चलती हैं।
10 of 11
कुछ लव जैसा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुछ लव जैसा (2011)
इस क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म में राहुल एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आए। हालांकि, वह डिटेक्टिव होते नहीं हैं। वह तो इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शेफाली शाह का किरदार मधु सक्सेना की गलतफहमी होती है। दरअसल मधु अपने बेफिक्र पति से परेशान है इसलिए वह अपनी जिंदगी में कुछ रंग भरने के लिए एक अनजान व्यक्ति से मिलती है और उसके साथ मिलकर अपने पति को मारने की कल्पना करती है।
बुलबुल (2020)
अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल बोस दोहरे किरदार में नजर आए हैं। उन्होंने एक समझदार इंसान इंद्रनील का भी किरदार निभाया है, वहीं वह छोटे भाई महेंद्र के किरदार में भी नजर आए हैं जो पागलों की तरह व्यवहार करता है। राहुल के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और पाउली डैम जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने किया है। यह फिल्म बीती 24 जून को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। 1880 के दशक की इस कहानी में जितनी तारीफ इसकी मुख्य महिला कलाकार तृप्ति की हुई है, उतनी ही तारीफ दोनों किरदारों में राहुल ने भी पाई है।