फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के मैसेज का स्क्रीनशॉट बहन ने किया साझा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'काश मैं जागूं और तुम्हें देखूं'

Mon, 27 Jul 2020 11:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत बहन की शादी में - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही हैं। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के परिवार के सदस्य और दोस्त उनकी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। अब सुशांत की बहन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह अमेरिका में रहती हैं। अभिनेता के निधन के बाद वो पटना स्थित घर पहुंची थीं। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने भाई सुशांत से जुड़ी कई बातें साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने अपनी शादी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सुशांत के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। मैसेज में सुशांत अपनी बहन को मिस करते दिखते हैं। उनकी बहन मैसेज में लिखती हैं कि 'एक महीने के लिए यहां जाओ। बस एंजॉय करने के लिए। अच्छा लगेगा तुम्हें। हम एक साथ अच्छा समय बिताएंगे। एक अच्छी वॉक पर जाएंगे। ऊंचाई पर जाएंगे और लॉन्ग ड्राइव चलेंगे।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'साल 2007 में मेरी शादी हुई और मैं जा रही थी। भाई ने मुझे जोर से गले लगा लिया और हम बहुत ज्यादा रो रहे थे। हम और एक साथ नहीं रह सकते थे। मैं अमेरिका जा रही थी। हम दोनों ही अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। बॉलीवुड में भाई के काम से हमें गर्व महसूस होता था लेकिन तब भी मैं उसे लेकर प्रोटेक्टिव थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
श्वेता आगे लिखती हैं कि 'मैं उससे अक्सर कहती थी कि अमेरिका आ जाओ। यहां हम अपने बचपन की यादें एक बार फिर से ताजा करते हैं। मेरी केवल एक कोशिश थी कि उसे हमेशा सभी से सुरक्षित रखूं। मैं अभी भी ऐसा सोचती हूं कि मैं जागूं और मैं अपने भाई को देखूंगी। मेरे दाहिने ओर। तभी एहसास होता है कि यह एक सपना है इससे ज्यादा कुछ नहीं।' श्वेता के इस पोस्ट पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें