जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा इस बारे में चर्चा चलने पर कहते हैं, ‘जी5 ने देश में भारतीय भाषाओं की मनोरंजन सामग्री के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और कन्नड़ भाषाएं हमारा मुख्य कार्यक्षेत्र रही हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ तो बस शुरूआत है। इस साल हमने करीब 50 बड़ी और नई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने की योजना बनाई है। तो जो लोग ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए जी5 पर आएंगे उन्हें ये सारी फिल्में और करीब 40 ओरीजनल सीरीज भी तोहफे के तौर पर इस कॉम्बो पैक में देखने को मिलेंगी। इनके अलावा प्लेटफॉर्म पहले से मौजूद 12 भाषाओं का करीब सवा लाख घंटे का कंटेंट तो है ही।’