वैभवी मर्चेंट
- फोटो : Social media
वैभवी मर्चेंट
वैभवी ने एक अभिनेत्री के रूप में करियर की शुरुआत की, लेकिन बहुत जल्द उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि कोरियोग्राफी में वह अपने करियर को ज्यादा संवार सकेंगी। उन्होंने पहली फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में पहली बार काम किया। अपने काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'लगान' का गाना 'ओ रे छोरी' को कोरियोग्राफ किया, जिसको ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इस काम के साथ उन्होंने देवदास, बागबान, धूम, रब ने बना दी जोड़ी, वीर जारा, आजा नचले, जब तक है जान और कई फिल्मों में अपने काम के लिए बेहद सम्मान और सराहना हासिल की।