बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस की खूब तारीफ मिल रही है। खूबसूरत ड्रेस और अनेखो अंदाज में फिल्मी हस्तियों ने इस बार दिवाली मनाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दिवाली भी बेहद खास रही है। उन्होंने अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। गौरतलब है कि भले ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हों, और उन्होंने गैर-भारतीय से विवाह किया हो, लेकिन वह भारतीय त्योहारों का जश्न मनाना नहीं भूलती हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनास हर भारतीय त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। ऐसे ही इस बार की दिवाली में भी हुआ है।