प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से अपने सफर की शुरुआत की थी और फिर बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद आज के समय में वह हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है, जहां उन्हें कामयाबी के साथ कई बार लोगों के तानों का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने करियर से जुड़े खुलासे करती रहती हैं, जिसे सुनकर लोग जरूर हैरान हो जाते हैं।
एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि, उनकी बॉडी में हुए कुछ बदलाव की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विक्टोरिया के सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां पर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया।