भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान भूमि पेडनेकर के साथ बातचीत में अपने करियर को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे आलोचकों की प्रशंसा ने एक अभिनेत्री के रूप में उनकी स्थिति सुरक्षित की। भूमि ने प्रियंका से जब फिल्मों को चुनने की स्थिति में आने के समय के बारे में पूछा तो इसपर प्रियंका ने कहा, 'कई फिल्मों के बाद। मुझे लगता है कि शायद कहीं न कहीं पहले 'कृष' के आसपास। इससे पहले हमेशा होता था, हे भगवान, मैं अगला क्या करने जा रही हूं? मेरे पास कौन सा अवसर आने वाला है? जो मेरे पास आया, मैंने उसमें से चुन लिया।'
दिवाली से पहले इन सितारों का निकला दिवाला, फ्लॉप हुईं फिल्में