फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हटाया पति का सरनेस, सोशल मीडिया पर बनने लगा निक जोनस का मजाक, देखें मीम्स

Tue, 23 Nov 2021 01:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Memes - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर में शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर निक जोनस को लेकर तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Memes - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- समय आ गया है आपसे अलविदा कहने का। प्रियंका और निक की तलाक की खबरों से उनके फैंस को झटका लगा  है।
विज्ञापन

3 of 7
Memes - फोटो : सोशल मीडिया
पति निक संग तलाक की खबरों पर तो प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस की मां ने तलाक की खबरों को पूरी तरह के बकवास बताया है।

4 of 7
Memes - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी निक की पोस्ट पर कमेंट पर प्यार लुटाया है। ऐसे में हो सकता है प्रियंका ने किसी और वजह से निक का सरनेम सोशल मीडिया से हटाया हो।
विज्ञापन

5 of 7
Memes - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, फैंस अभी भी स्टार कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निक जोनस का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Memes - फोटो : Twitter
एक यूजर ने निक के लिए लिखा- जीजू बस यहीं तक था आपका और हमारा सफर.. सोशल मीडिया के साथ-साथ अब मेनस्ट्रीम मीडिया पर भी चर्चा छिड़ गई है कि प्रियंका के इस कदम का क्या मतलब है?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक यूजर ने लिखा, आम लोग पारिवारिक झगड़ों के बाद अपना सरनेम हटा देते हैं। आप लोग गहरी सांस लीजिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें