प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी (वेस्ट) मुंबई में सांतवें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट थे। इसमें एक अपार्टमेंट की कीमत लगभग चार करोड़ तो दूसरे अपार्टमेंट की कीमत तीन करोड़ रुपये लगी है। इससे पहले प्रियंका ने करण अपार्टमेंट, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट) में स्थित चार फ्लोर के अपार्टमेंट को भी दो करोड़ रुपये में बेच दिया था।