फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर फूल लेकर पहुंचा फैन, मुश्किल वक्त में निभाया साथ

Sat, 24 Jul 2021 10:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram

अपने जबरदस्त अभिनय और धमाकेदार डांस से सबका दिल जीतने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। उनके पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म बनाने और एप पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया था। बीते शुक्रवार को उनकी कस्टडी को बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया है। शिल्पा के लिए यह समय काफी कठिन है। एक तरफ जहां कुछ लोग शिल्पा को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो उनके इस कठिन समय में उनका साथ दे रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

शिल्पा का जबरा फैन- मुश्किल वक्त में भी दे रहा साथ
ऐसे मुश्किल समय में भी शिल्पा शेट्टी के फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा। शिल्पा के समर्थन में उनके कई फैंस उनके घर के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हुए मिले। इन्हीं में से उनके एक फैन ने उन्हें फूल भी भेंट किए। शिल्पा के इस फैन की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
बता दें, यह वीडियो सिलेब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा है। इन्हीं में से एक शख्स सफेद रंग के फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
शिल्पा के इस फैन ने साबित कर दिया है कि मुश्किल वक्त में वह उनके साथ खड़े हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुश्किल वक्त में ही अपने और परायों में फर्क समझ आता है। शिल्पा के लिए भी यह वही मौका है और उनके इस फैन की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर कई लोग इस जबरा फैन की तारीफ कर रहे हैं हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इसे बकवास बता रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके जुहू स्थित बंगले पर तलाशी लेने और शिल्पा के बयान दर्ज करने पुलिस पहुंची थी। जहां पर करीब छह घंटे तक शिल्पा से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
खास बात है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज जितनी बार विवादों में उलझे शिल्पा उतने ही साफ तरीके से खुद को इन सबसे अलग रखती नजर आईं है। राज कुंद्रा आईपीएल में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर लंबे समय तक शक के घेरे में रहे। इसके अलावा भी कई बार राज विवादों में रह चुके हैं लेकिन इन सबसे शिल्पा शेट्टी की इमेज पर खास फर्क नहीं पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें