फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Nick Wedding Anniversary: महल जैसा घर और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं प्रियंका-निक, पावर कपल की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Nick Wedding Anniversary - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से रॉयल वेडिंग की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने शोशल मीडिया से अपने पति का सरनेम हटा लिया, जिसके बाद कहा गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और यह कपल जल्द तलाक लेने जा रहा है लेकिन दो दिन बाद ही प्रियंका ने निक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा कर अफवाहों पर विराम लगा दिया। प्रियंका और निक ने अपनी शादी में करोंड़ों रुपये खर्च किए थे। शादी के एक साल बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि प्रियंका और निक की शादी से उमेद भवन होटल को चार दिन में ही तीन महीने की आमदनी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
एक पोस्ट के लेती हैं 3 करोड़ रुपये
अमेरिकन पॅाप सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में छाई रहती हैं। देसी गर्ल विदेश में अपना नाम स्टार्स की फेहरिस्त में शामिल कर चुकी हैं। लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में प्रियंका अपने पति से काफी आगे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका की कमाई भी निक जोनस से कई गुना ज्यादा है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
734 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं प्रियंका-निक
निक जोनस की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर (175 करोड़ रुपये) है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 28 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) है। दोनों ने हाल ही में अपना नया घर भी लिया है जिसकी कीमत 144 करोड़ बताई जाती है। GQ Magazine 2020 की रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और उनके पति निक जोनस की संपत्ति को मिला दिया जाए तो कपल 734 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

4 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कई बड़े प्रोडक्ट के ब्रैंड एम्बेस्डर भी हैं। साथ ही दोनों कई सारी लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक भी हैं। अपनी शादी में ही दोनों ने 4 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स (PPP) नाम की एक कंपनी की भी स्थापना की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की गई है। प्रियंका ने हाल ही में हेयरकेयर प्रोडक्ट एनोमली को लॉन्च किया, इससे भी प्रियंका की करोड़ों में कमाई होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें