फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashiqui Aa Gayi Song Release: प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री देख 'आशिकी आ गई...' सुनिए अरिजीत सिंह का यह गाना

Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशिकी आ गई...में प्रभास और पूजा हेगड़े
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राधे श्याम' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म का पहला गाना 'आशिकी आ गई...' बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना चर्चा में आ गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह रोमांटिक गाना सुनकर फैंस एक बार फिर मदहोश हो रहे हैं।





 
विज्ञापन

2 of 5
Prabhas and Pooja Hegde
टी सीरीज के लेबल के तहत रिलीज किए गए इस गाने की लिरिक्स मिथुन ने लिखी है। बीते दिनों इसका टीजर भी लॉन्च किया गया था। उसमें लोगों को एक ही पंक्ति सुनने को मिली थी, जिसके बाद से पूरे गाने के लिए फैंस की बेचैनी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास
यह गाना पूजा और प्रभास की बातचीत के एक अंश से शुरू होता है जिसमें पूजा कहती हैं "अपने आप को रोमियो समझते हो"? इसपर प्रभास जवाब देते हैं कि "उसने प्यार में जान दी थी... मैं उस टाइप का नहीं हूं"। 
 

4 of 5
प्रभास
इसके बाद अरिजीत सिंह की आवाज में गाना शुरू होता है और स्क्रीन पर बारिश के बीच प्रभास और पूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आती है। पूरे गाने में प्रभास और पूजा एक दूसरे के साथ इस कदर रोमांस करते हुए दिखते हैं कि वाकई गाना सुनने वाले के मुंह से निकल जाएगा..कि हमें आशिकी आ गई। हालांकि अंत में फिल्म के क्लाइमैक्स को सस्पेंस रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशिकी आ गई...
गाना रिलीज होने के बाद से इसे लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ ही मिनट में इसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं। फैंस हमेशा की तरह आरिजीत की आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, पूरी फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक भी अपनी बेचैनी बयां कर रहे हैं। बता दें कि आगामी 14 जनवरी को यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें