सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय रोका
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिद्धार्थ और नीलम की रोका सेरेमनी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'बधाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय। हमारा सारा प्यार और आशीर्वाद।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने हैशटैग रोकाफाइड का भी इस्तेमाल किया। प्रियंका ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वह, उनके पति निक जोनस, सिद्धार्थ और नीलम, सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'उन्होंने यह किया..हैप्पी रोका।'