प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
क्यों हो रहा है हंगामा
द एक्टिविस्ट का पूरा विवाद शो के होस्ट और इस शो के फॉर्मेट को लेकर हो रहा है। शो में सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच प्रतियोगिता करवाने के लिए शो और होस्ट को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल लोगों ने शो और प्रतिस्पर्धा को मिक्स करने पर शो के खिलाफ आवाज उठाई। इस शो को प्रियंका चोपड़ा, ऊषर, जूलियन मूरे होस्ट कर रही हैं। बता दें कि इसके पहले का फॉर्मेट प्लान्ड रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की तरह था। लेकिन लोगों के ट्रोल करने के बाद अब ग्लोबल सिटीजन ने अपने माफीनामे में घोषणा की कि वे शो का फॉर्मेट बदलेंगे।