फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने शेयर की थी मां की योग करते हुए की तस्वीर, पीएम मोदी ने लिखा-खुशी हुई...

Sat, 22 Jun 2019 01:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prime Minister Narendra Modi praises Akshay Kumar mother - फोटो : social media
बीती 21 जून को दुनियाभर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं।लेकिन जिस महिला की तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया। अक्षय कुमार ने मां अरुणा भाटिया की योगा करते हुए ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। अक्षय कुमार के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफी पसंद किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने जिस तस्वीर को शेयर किया, उसमें अरुणा भाटिया बेड पर बैठी ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर रही थीं। इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने लिखा, 'कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिस पर मुझे बहुत गर्व है। अपने घुटनों की सर्जरी के बाद 75 साल की मेरी मां ने हर रोज योग करना शुरू किया। एक दिन वो जरूर ठीक हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Modi - फोटो : twitter
पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, ये देखकर बहुत खुशी हुई। योग लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिस्पॉन्स पर भी अक्षय कुमार के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की तरह बहुत से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने योग डे सेलिब्रेट किया।
 

 

4 of 5
Shilpa Shetty at International Yoga Day - फोटो : twitter
योग दिवस के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में हजारों लोगों के साथ योग किया। तस्वीरों में शिल्पा लोगों को योग सिखाते हुए नजर आईं। शिल्पा के अलावा उर्मिला मातोंडकर ने भी योग किया। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और योग का महत्व भी बताया। उर्मिला ने कैप्शन में लिखा- 'योग खुद का एक सफर, खुद के जरिए खुद तक पहुंचने का...भगवत गीता। योग कोई धर्म नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है। रोज योग करें और खुश रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
inaya naumi - फोटो : social media
कुणाल खेमू ने अपनी डेढ़ साल की बेटी इनाया की योग करते हुए तस्वीर शेयर कीं। तस्वीर में कुणाल की मां योग कर रही थीं और उन्हें देख इनाया सीख रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस योग से खुद को फिट रखती हैं । इसमें बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, मीरा राजपूत, कंगना रनौत, सोनल चौहान, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय शामिल हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें