फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की इन अभिनेत्रियों पर जान छिड़कते थे फैंस, जानें क्या कर रही हैं आजकल

Mon, 12 Apr 2021 10:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महिमा चौधरी, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram
90 का दशक एक ऐसा समय था जो हमारी जिंदगी में कुछ खास मायने रखता है। इस दशक से जुड़ी ऐसी यादें हैं जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। उस दौर में बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां आईं थीं जिन्होंने अपनी अदाओं से हमारे दिल चुरा लिए थे। आज भी उनके खूबसूरत चेहरे और मदहोश कर देने वाले अंदाज की याद आ जाती हैं। आज हम 90 के दशक की अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं जिनमें कुछ अभी भी दर्शकों के सामने सक्रिय हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी दूसरी मंजिल चुन ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : Instagram
महिमा चौधरी

'परदेस' फिल्म से दर्शकों के दिल में घर बनाने वाली महिमा चौधरी को भला कौन भूल सकता है। परदेस के अलावा 'धड़कन', 'खिलाड़ी 420','प्यार कोई खेल नहीं', 'दिल क्या करे' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया था। महिमा ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। हालांकि कुछ समय के बाद वो अचानक बड़े पर्दे से दूर हो गईं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक भयंकर हादसा हुआ और वो हादसा इतना भयानक था जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी जूही चावला ने फिल्मों में ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उनका फैन बन गया। जूही के दमदार अभिनय के साथ-साथ उनके दिल जीत लेने वाली मुस्कान के भी लाखों दीवाने हैं। जूही ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और शादी के बाद भी वो कई फिल्मों में नजर आईं। शाहरुख के साथ जूही ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स पर अपना पैसा लगाया है। इसके अलावा उनकी ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।

4 of 6
रवीना टंडन - फोटो : Instagram
रवीना टंडन

रवीना की खूबसूरत अदाएं देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। 90 के दशक में रवीना टंडन का जलवा था जिसे आज भी लोग भूले नहीं हैं। मस्त मस्त गर्ल को उनके अभिनय के साथ साथ उनके धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है।रवीना टंडन इन दिनों फिल्में तो नहीं कर रही हैं लेकिन अक्सर वो ब्रांड प्रमोशन करती नजर आती हैं। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो भी जज किया था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल धड़का दिया था। 90 के दशक में बॉलीवुड में शायद ही कोई अभिनेत्री उनके जितनी क्यूट रही होगी। प्रीति ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया। हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं। वो किंग्स एलेवन पंजाब की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे

90 के दशक में सोनाली बेंद्रे ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को घायल कर दिया था। उनकी मनमोहक मुस्कान देख हर कोई उन पर दिल हार जाता था। सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया था। वहीं शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गईं थीं। हालांकि अपनी बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर करके वो एक बार फिर चर्चा में आईं थीं। सोनाली बेंद्रे फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सकारात्मक विचार अपने फैंस से साझा करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें