सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा था, 'मुझे एक अभिनेता के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह उभर नहीं पाए। उन्होंने बताया था कि वो एक अच्छी जगह घर खरीदना चाहते थे। उन्होंने कहा था अभिनय की आग अभी भी मेरे अंदर है। ये बुझी नही है। काश कोई मुझे रोल दे देता। मैं कोई भी रोल कर लूंगा। उनके घर खरीदने की इच्छा भी अधूरी रह गई।