फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय ऐसी हो गई थी प्रीति जिंटा की दिमागी हालत, साथी हीरोइनों को भी पहचान नहीं पाईं

Wed, 30 Jan 2019 04:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
preity zinta
कई बार फिल्मी सितारे ऐसी गड़बड़ियां कर जाते हैं, जिनकी कोई उम्मीद नहीं रखता। क्या आप विश्वास करेंगे कि एक समय पर प्रीति जिंटा की ऐसी हालत हो गई थी कि उन्हें हीरोइनों के नाम तक याद नहीं थे। क्या आप विश्वास करेंगे कि प्रीति जिंटा को ये भी नहीं मालूम था कि सोनाक्षी सिन्हा कौन हैं और सोनम कपूर कौन!
 
विज्ञापन

2 of 5
Preity Zinta
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा कभी शीर्ष हीरोइनों में शामिल थीं। लेकिन उसके बाद प्रीति के नाम एक के बाद नाकामयाबी जुड़ती गई। इसी का असर उनपर गहरा पड़ा। फिल्मी असफलता से तंग होकर प्रीति ने आईपीएल का रुख किया था, लेकिन वहां भी उनकी टीम कोई खास कमाल ना कर सकी। उनके हिस्से असफलता ही ज्यादा रही। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों संग प्रीति जिंटा - फोटो : AmarUjala
प्रीति फिर फिल्मों की ओर लौटी। खुद ही फिल्म बनाई 'इश्क इन पेरिस', लेकिन वो भी नहीं चली। इससे निराश होना तो स्वाभाविक है, लेकिन अब जो उन्होंने स्टेज से किया। वो वाकई उनकी हालत पर सोचने को मजबूर करता है। लॉस एंजिल्स में एक समारोह में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रीति की इस नादानी की वजह से सोनाक्षी और सोनम दोनों ही असमंजस में पड़ गईं।
 

4 of 5
preity zinta - फोटो : Twitter
समारोह में एक बार नहीं बल्कि कई बार प्रिटी ने सोनाक्षी सिन्हा को सोनम कपूर कह कर पुकारा। अंत में खुद सोनाक्षी को बीच में बोलना पड़ा। आखिर में स्थिति यह बनी कि खुद सोनाक्षी ने आगे बढ़ कर प्रीति को बताया कि उनका नाम सोनम नहीं बल्कि सोनाक्षी है। उन्हीं दिनों जेने उनकी जिंदगी में आए और उन्होंने ही प्रीति को इस संकट से उबारा भी और नई उर्जा भरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
preity zinta
टीओआई की खबर के मुताबिक जेने लॉस एन्जेलिस में ही एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात उन दिनों में हुई थी जब प्रीति अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर विवादों में थीं और तनाव में भी थीं। सूत्रों के अनुसार वह पिछले आईपीएल में भी प्रीति के साथ ही थी और उनके टीम का हौंसला बढ़ा रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें