फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की बहन ने 'मणिकर्णिका' के डायरेक्टर को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर सुनाई खूब खरी खोटी

Wed, 30 Jan 2019 04:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut with sister - फोटो : social media
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। फिल्म के डायरेक्टर कृष ने कंगना रनौत पर क्रेडिट हथियाने का आरोप लगाया है। डायरेक्टर के आरोपों के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल इस मामले में आगे आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika, krish - फोटो : social media
रंगोली सोशल मीडिया पर लगातार कंगना के खिलाफ हो रहे प्रचारों का जवाब दे रही हैं। रंगोली ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि 'कृष यह सही है कि आपने मणिकर्णिका को उसी तरह पूरा किया जैसा आपने एनटीआर को किया। आपने जो भी किया था वह इतना बुरा था कि आपको फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया। हम सब बहुत विनम्र बने हुए थे लेकिन लगता है लातों के भूत बातों से नहीं मानते।'
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
रंगोली ने आगे लिखा कि 'उन्होंने फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए हर काम किया। फिल्म के डीओपी को ले गए। यही नहीं असिस्टेंट डायरेक्टर को भी कंगना के साथ काम नहीं करने दिया। उन्होंने किसी को सपोर्ट नहीं किया और अब कह रहे हैं मणिकर्णिका उसकी बेबी है।'  

4 of 5
manikarnika - फोटो : social media
रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्या मौकापरस्ती है... इस इंडस्ट्री पर मुझे हंसी आती है... सबके खिलाफ जाकर कंगना ने अपने क्रेडिट के लिए लड़ी... कृष खुद को देखो और कंगना को देखो... आज वो जहां पर है तुम कभी पहुंच भी नहीं सकते। कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया इसलिए वो चाहती थीं कि वो फाइनल कट देख ले लेकिन वे कभी नहीं आए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manikarnika - फोटो : social media
इससे पहले कृष ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। मैंने 400 दिन काम किया फिल्म पूरी की इसलिए मुझे दुख पहुंचा है। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए। मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें