फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta Birthday: सलमान खान ने जब प्रीति को माना था परफेक्ट वाइफ मटीरियल, बिग बी बोले...

Wed, 31 Jan 2024 07:38 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
प्रीति जिंटा, सलमान खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय करियर में कई तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं हैं। करियर के शुरुआती दौर में फिल्म 'क्या कहना' में सिंगल मदर की भूमिका निभाकर उस दौर की अभिनेत्रियों के बीच एक मिसाल बनकर उभरी। प्रीति जिंटा ने ज्यादातर फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जो समय के बदलाव के साथ बदलती सामाजिक स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने अपरंपरागत स्क्रीन व्यक्तित्व के साथ भारतीय सिनेमा की नायिकाओं की अवधारणा में बदलाव को पेश किया है। 31 जनवरी  1975 को शिमला में जन्मी प्रीति जिंटा आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइए  जानते हैं, उनके साथी कलाकारों का उनके बारे मे क्या कहना है...
विज्ञापन

2 of 11
प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काम के प्रति ईमानदार: अमिताभ बच्चन 
भारतीय सिनेमा के महानायक नए कलाकारों को काफी प्रोत्साहित करते रहते हैं। प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के साथ  'लक्ष्य', 'झूम बराबर झूम', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। प्रीति जिंटा के बारे में वह कहते हैं, 'एक अकेली लड़की ने बिना किसी सपोर्ट के इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपने काम के प्रति ईमानदार हैं, उनकी इच्छाशक्ति और साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।'

विज्ञापन

3 of 11
तनुजा चंद्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'संघर्ष' में प्रीति को प्रशंसा मिली: तनुजा चंद्रा 
तनुजा चंद्रा की फिल्म 'संघर्ष' में पहले प्रीति जिंटा वाली भूमिका करिश्मा कपूर निभाने वाली थी। करिश्मा कपूर ने यह फिल्म छोड़ी तो फिल्म प्रीति जिंटा के पास आ गई। तनुजा चंद्रा कहती हैं, 'करिश्मा कपूर को कुछ कलाकारों के साथ फिल्म में काम करने की आपत्ति थी, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह हमने प्रीति जिंटा का चयन किया। फिल्म में प्रीति को बहुत प्यार और प्रशंसा मिली।'

4 of 11
प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हमारे बीच कभी दोस्ती नहीं थीरानी मुखर्जी 
अभिनेत्री प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी एक साथ 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके' और 'वीर जारा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। प्रीति जिंटा के बारे में रानी मुखर्जी कहती हैं, 'ईमानदारी के साथ कहूं तो हमारे बीच कभी दोस्ती नहीं थी। काम के दौरान हमारे बीच अच्छा वर्किंग रिलेशनशिप था। जब हम साथ काम करते थे तो बहुत अच्छे से मिलते थे। खास करके 'चोरी चोरी चुपके चुपके' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' की शूटिंग के दौरान।'

विज्ञापन

5 of 11
प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साथ बिताया वक्त हमेशा याद रहेगा: माधुरी दीक्षित 
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' में काम किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और सनी देओल की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कहती हैं, 'प्रीति के साथ बिताया वक्त और मस्ती की याद हमेशा रहेगी, जो फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' दौरान की थी। वह एनर्जी से भरपूर हैं और हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।'

विज्ञापन

6 of 11
प्रीति जिंटा और दीपा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हेवन ऑन अर्थ' अच्छा काम किया: दीपा मेहता 
दीपा मेहता ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा को लेकर फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ' का निर्माण और निर्देशन किया था। वह कहती हैं, 'सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए प्रीति शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाने में विश्वास नहीं रखती हैं। मैंने भले ही आमिर खान को और प्रीति जिंटा को लेकर फिल्में बनाई हैं। लेकिन यह सितारे हमारी फिल्म की कहानी के हिसाब से फिट बैठते हैं। प्रीति जिंटा ने फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ'  में बहुत ही अच्छा काम किया, उनके काम से मैं काफी प्रभावित थी।' 

विज्ञापन

7 of 11
प्रीति जिंटा और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोग ऐंवई निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं: अजय देवगन 
साल 2001 में रिलीज फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार' के बाद अभिनेता अजय देवगन और प्रीति जिंटा के रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियों बनीं। इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अजय देवगन ने कहा था, 'मैं अपने निजी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लोग बहुत अधिक बातें करते हैं।  यह अब मुझे सचमुच परेशान करने लगा है। वे बिना किसी कारण, बिना पर्याप्त सबूत के निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करता। इन अफवाहों के बाद, मैं निश्चित रूप से किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।'

8 of 11
प्रीति जिंटा और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शादी के लिए परफेक्ट हैं प्रीति जिंटा: सलमान खान 
सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा की  ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त हिट रही है। 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'दिल ने जिसे अपना कहा' जैसी फिल्मों में सलमान खान और प्रीती जिंटा की जोड़ी नजर आ चुकी हैं। जब सलमान खान और प्रीति जिंटा एक साथ विदेश से हॉलिडे मनाकर वापस आए थे, उस समय  सलमान खान से एक इंटरव्यू के दौरान ये सवाल पूछा गया कि शादी के लिए  वो कैसी लड़की पसंद करेंगे? सलमान खान ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया था कि अगर शादी के लिए मुझे कोई  परफेक्ट लगता है तो वो प्रीति जिंटा हैं।'  सलमान खान का यह  जवाब उन दिनों खूब चर्चा में था।

9 of 11
प्रीति जिंटा और बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अद्भुत ऊर्जा और आकर्षण हैं: बॉबी देओल 
निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान की फिल्म 'सोल्जर' बॉबी देओल और प्रीती जिंटा के करियर की सफल फिल्म रही है। इस फिल्म के बाद बॉबी देओल और प्रीटी जिंटा ने 'झूम बराबर झूम' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था हाल ही बॉबी देओल ने प्रीटी जिंटा के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा था कि वह प्रीति जिंटा के साथ फिर से काम करना पसंद करेंगे। बॉबी देओल ने कहा, 'मुझे प्रीति के साथ काम करना अच्छा लगेगा। वह सिर्फ एक सह-अभिनेत्री नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह हैं। उनमें अद्भुत ऊर्जा और आकर्षण है।'

10 of 11
प्रीति जिंटा और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल हो ना हो' में नहीं थी प्रीति: करण जौहर 
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म करण जौहर की फिल्म  'कल हो ना हो' में पहले प्रीति जिंटा की भूमिका करीना कपूर निभाने वाली थी। करण जौहर ने अपनी  किताब 'एन अनसूटेबल बॉय' में इस बात का खुलासा किया कि हमारी करीना कपूर से किसी बात को लेकर बहस हो गई और हमने नैना की भूमिका के लिए प्रीति जिंटा को साइन कर लिया। फिल्म में नैना, रोहित और अमन के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा शाहरुख खान और सैफ अली खान लीड रोल में थे।

विज्ञापन

11 of 11
प्रीति जिंटा और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वह बबली और ऊर्जा से भरपूर हैं: सैफ अली खान 
'क्या कहना', 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'सलाम नमस्ते' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों में प्रीति जिंटा के साथ अभिनेता सैफ अली खान काम कर चुके हैं। प्रीति जिंटा के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए सैफ अली खान कहते हैं, 'प्रीति के साथ काम का अनुभव  हर फिल्म में बहुत अच्छा रहता है। वह बबली और ऊर्जा से भरपूर हैं। वह अपने करियर लेकर लगातार बोलती रहती है। कभी कभी तो  बिना रुके फिल्म की शूटिंग के दौरान बोलती रहती है। फिल्म 'क्या कहना' की शूटिंग के दौरान ऐसा हुआ कि प्रीति की बात सुनकर कुंदन शाह को दिल का दौरा पड़ने का नाटक करना पड़ा। उस पर भी प्रीति जिंटा बोल पड़ी कि सर आपका आपका हार्ट अटैक कैसा था।'

Box Office Clash: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन सितारों में होगी जंग, बड़े पर्दे पर ये फिल्में होगी आमने-सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें