प्रीति झंगियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हिन्दी फिल्मों नहीं हुआ कमाल
साल 2002 में फिल्म मोहब्बतें करने के बाद प्रीति को कई बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर मिला। उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम' में कैमिओ किया था। इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और ईशा देओल ने निभाया थे। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' आई, इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, आफताब शिव दसानी और सुनील शेट्टी जैसे कई बड़े नाम थे। इसके बाद वो 'चांद के पार चलो', 'वाह! तेरा क्या कहना', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'एलओसी कारगिल' 'आन: मेन एट वर्क','विक्टोरिया नंबर 203','देखो ये है मुंबई रियल लाइफ' जैसी कई फिल्मों में प्रीति दिखाई दीं, लेकिन सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं।