राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने में राजकुमार पत्रलेखा संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों चंडीगढ़ में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस मामले पर राजकुमार और पत्रलेखा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। ऐसे में फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर राजकुमार और पत्रलेखा कब शादी रचाने वाले हैं।
पर्णनालेखा ने साझा किया मजेदार वीडियो
हालांकि भले ही इस मामले पर राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हो लेकिन पत्रलेखा की बहन पर्णनालेखा ने शादी का एक इंटीमेट वीडियो साझा कर दिया है। अब इससे पहले आप इसे सच में शादी के पीछे का वीडियो मान लें आपको बता दें कि उन्होंने बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया है।