फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratik Gandhi: प्रतीक गांधी का कॉलर पकड़ मुंबई पुलिस ने गोदाम में ठूंसा, VIP मूवमेंट के बीच गाड़ी से निकलने का मिला दंड

Mon, 25 Apr 2022 01:01 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pratik gandhi - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता प्रतीक गांधी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अभिनेता ने मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित होने का खुलाया किया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा अपमानित किया गया, क्योंकि उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के बीच में सड़क पर चलने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि पुलिस वालों ने उन्हें एक गोदाम में भी धकेल दिया था। अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pratik gandhi - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई WEH पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से जाम हो गया था। मैंने शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पर चलना शुरू कर दिया था और तभी पुलिस वालों ने मुझे कंधे से पकड़ लिया। उन्होंने बिना किसी चर्चा के इंतजार किए मुझे किसी संगमरमर के गोदाम में धकेल दिया।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग अपमानित भी लिखा है। बता दें कि WEH मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रतीक गांधी के इस ट्वीट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अभिनेता के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर का दौरा कर रहे हैं और इसी वजह से ऐसा हो सकता है।' वहीं प्रतीक ने भी इस यूजर के कमेंट का जवाब दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'उप्स, मुझे पता नहीं था।' 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म फुले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक गांधी फिल्म 'फुले' में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ पत्रलेखा भी नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है। फिल्म में प्रतीक 'ज्योतिबा फुले' और पत्रलेखा 'सावित्री फुले' के किरदार में होंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी के पास विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें