अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी विवादित बयान के कारण नहीं, बल्कि 56 साल की उम्र में पत्नी पोनी वर्मा के साथ फिर से सात फेरे लेने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने 24 अगस्त को अपनी सालगिरह के दिन बेटे वेदांत के लिए दोबारा शादी की, ताकि बेटा उनकी शादी का साक्षी बन सकें। प्रकाश और पोनी की शादी के 11 साल हो चुके हैं।
प्रकाश राज अभिनय के साथ ही राजनीतिक चर्चाओं और वाद-विवादों में काफी सक्रिय रहते हैं। उनकी छवि मोदी विरोधी है। वह अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। पिछले साल 20 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,' परीक्षा पर चर्चा करने से पहले डिग्री का कागज दिखाओ।'