फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तस्वीरें: प्रकाश राज ने की थी पोनी वर्मा से दूसरी शादी, यहां देखें 11 साल पुराना वेडिंग एलबम

Wed, 25 Aug 2021 02:17 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारत और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। कभी वो फिल्मों में कॉमेडियन और तो कभी विलेन का रोल निभा चुके हैं। प्रकाश ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' और 'वांटेड' में भी काम किया है। वह फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं और इंटरनेट ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।

कैसी रही है प्रकाश राज की लव स्टोरी
रील लाइफ से अलग प्रकाश राज की रियल लाइफ की बात करें तो उनकी कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। कभी महीने के सिर्फ 300 रुपए कमाने वाले अभिनेता प्रकाश को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री तकरीबन 6 बार बैन कर चुकी है। इसके अलावा दूसरी शादी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। चलिए आज जानते हैं कि कैसी रही है प्रकाश राज की लव स्टोरी?
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
56 साल के मशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने एक मजाकिया पोस्ट में लिखा कि शादी के 11 साल बाद उन्होंने दोबारा पोनी वर्मा से शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने इसके पीछे का कारण ये बताया कि उनका बेटा वेदांत उनकी शादी में दोबारा शामिल होना चाहता था।

विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पोनी वर्मा प्रकाश राज की पहली पत्नी नहीं हैं। 45 साल की उम्र में उन्होंने पोनी वर्मा से दूसरी शादी करने का फैसला लिया था। पोनी वर्मा प्रकाश से 12 साल छोटी हैं। इंडस्ट्री में पोनी कोरियोग्राफी करती थीं। उन्होंने विद्या बालन की हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर के मशहूर गाने उ-लाला को कोरियोग्राफ किया था।

4 of 5
प्रकाश राज, पोनी वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर प्रकाश राज ने परिवार और दोस्ती की मौजूदगी में साल 2010 में पोनी से शादी की थी। इससे पहले प्रकाश ने साल 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था। साल 1994 में उन्होंने अभिनेत्री ललिता कुमार के साथ पहली शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
50 साल की उम्र में प्रकाश दूसरी बार पिता बने थे। प्रकाश और पोनी ने एक बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम वेदांत है। बेटी की जिद पर पोनी वर्मा से दोबारा 11 साल बाद उन्होंने एनिवर्सिरी के मौके पर शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें