बोनी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड में 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कोई यकीन ही नहीं कर पाया था कि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर उस रात हुआ क्या और अचानक श्रीदेवी की मौत कैसे हो गई। श्रीदेवी के साथ आखिरी समय में उनके पति बोनी कपूर मौजूद थे और उन्होंने ही बताया था कि आखिर उस रात हुआ क्या था।
उस रात को 'सदमा' दे गईं थीं श्रीदेवी, बाथटब में पत्नी की लाश देख हैरान रह गए थे बोनी कपूर