फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच

Tue, 27 Jul 2021 09:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भी अभिनेत्री मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं और उनसे आगे भी पूछताछ हो सकती है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को गवाह बनाया जा रहा है। वहीं, आरोपी अरविंद श्रीवास्तव की भी जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक सामने आए सभी बैंक खातों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स की नियुक्ति हुई है। 

बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ़्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उमेश कामत, कुंद्रा की कंपनी के लिए पहले काम कर चुके थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। पुलिस के मुताबिक जब फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। उस दौरान राज कुंद्रा ने तुरंत अपना फोन बदल दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियोज के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन इस मामले में शिल्पा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
 

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा और राज के जुहू वाले घर पर छापा मारा, वहां पुलिस राज को भी अपने साथ लेकर गई थीं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति में खूब बहसबाजी हुई। पुलिस ने वहां शिल्पा से भी लंबे समय तक पूछताछ की। अभिनेत्री ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था कि उन्हें हॉटशॉट एप के बारे में कुछ पता है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद शिल्पा घबरा गई थीं। शिल्पा से जब पूछताछ हुई तो उन्होंने कहा कि उनके पति राज ने कोई पोर्नोग्राफिक कंटेंट नहीं बनाया है। उस कंटेंट को एडल्ट नहीं इरोटिका जरूर कहा जा सकता है और इस तरह का कंटेंट तो वेब सीरिज के रूप में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं, पुलिस ने आरोपी अरविंद श्रीवास्तव यानी यश ठाकुर के एकाउंट फ्रीज कर दिये हैं, जिनमें छह करोड़ की रकम थी। अरविंद ने मुंबई पुलिस को लिखकर इन खातों को मुक्त करने की गुज़ारिश की थी, मगर पुलिस ने पहले मुंबई आकर जांच में सहयोग करने की बात कही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें