शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
फूट-फूट कर रोईं शिल्पा शेट्टी
जब राज कुंद्रा पुलिसवालों को लेकर घर पहुंचे तो शिल्पा शेट्टी का गुस्सा उनपर फूट पड़ा। शिल्पा शेट्टी ने वहां पर खड़े राज कुंद्रा पर सबके सामने चिल्ला दिया। उन्होने चिल्लाते हुए कहा कि इस केस ने परिवार की बदनामी करवा दी है। शिल्पा ने कहा कि उनकी एक गलती से उनके हाथ से एंडोर्समेंट और बिजनेस डील्स निकल गए हैं। उन्होंने राज से कहा कि उन्हें अपने ऐप या जो भी उनका बिजनेस था, उसके बारे में शिल्पा को बताना चाहिए था। पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।