फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: 'मेरी मौत की झूठी खबर से कई लोगों ने पैसे कमाए', पूनम पांडे ने पोस्ट साझा कर लगाया गंभीर आरोप

Tue, 20 Feb 2024 08:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री पूनम पांडे ने हाल ही में अपनी झूठी मौत का तमाशा रचा और इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही उनकी पोल खुल गई। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपने जीवित होने का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह तमाशा रचा। उनकी मौत का खेल महज एक पब्लिसिटी स्टंट था। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर कहा था कि जल्द सच्चाई सामने आएगी। वहीं, अब अभिनेत्री ने इस बारे में नई पोस्ट साझा कर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे ने अपनी मौत से जुड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दिया था। पुरानी पोस्ट को हटाकर उन्होंने नई पोस्ट साझा की ही, जिसमें लिखा था कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। हालांकि, इस बार भी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। वहीं अब हालिया पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उन्हें नहीं, बल्कि अन्य लोगों को आर्थिक लाभ हुआ है।
Showtime: ट्रोल्स पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले - लोगों को 'नेपोटिज्म' शब्द का मतलब भी नहीं पता
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम ने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुशी है कि मेरी पोस्ट कई लोगों तक पहुंचने में कामयाब रही और उन्हें सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। मैं केवल यही चाहती थी, लेकिन जिस बात ने मुझे आहत किया, वह यह है कि कुछ लोगों ने आर्थिक रूप से इसका लाभ उठाया। मुझे बहाने से इसके लिए आगे बढ़ाया गया, लेकिन मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी और हमेशा अपना समर्थन दूंगी। अब आप सभी को इसका पता लगाना है कि इसे व्यावसायिक किसने बनाया।'

Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग

4 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
इससे पहले दो फरारी को अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत से जुड़ी एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई है। पोस्ट में लिखा था, 'आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम आपका सहयोग चाहते हैं। हम उन्हें हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।'
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, एक दिन बाद अभिनेत्री ने एक वीडियो जारी कर खुलासा किया था कि वे जिंदा हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मौत की खबर का मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करना था, लेकिन इसे लेकर प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों की नफरत भी पूनम को झेलनी पड़ी थी। फिर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि यह बेहद गलत स्टंट है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें