फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम झावर का जन्मदिन: काफी बदल गया है 'ना कजरे की धार' वाली एक्ट्रेस का लुक, अब भी इनकी अदाओं पर मर मिटते हैं लोग

Sat, 14 Aug 2021 09:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम झावर - फोटो : Social media

साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए थे लेकिन एक गाना जो आज भी याद किया जाता है वो था ना कजरे की धार.. इस गाने में सुनील शेट्टी के साथ पूनम झावर थीं। फिल्म में पूनम ने प्रिया मल्होत्रा का किरदार निभाया था। आज उन्हीं पूनम झावर का जन्मदिन है। पूनम का जन्म 14 अगस्त 1976 को हुआ था।

हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी किया है काम
अभिनेत्री पूनम ने अपने करियर में और कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी पहचान इसी फिल्म से की जाती रही। उनकी मां हिंदी की कवियत्री हैं। पूनम ने हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है। पूनम फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहीं। अब पूनम का लुक काफी बदल गया है। पहले की तस्वीरों को देख आप उन्हें पहचानने में धोखा खा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पूनम झावर - फोटो : Insatagram- @poonamjhawer

पूनम झावर बॉलीवुड में आने से पहले एक कामयाब मॉडल रह चुकी थीं। उस समय वो कई विज्ञापनों में नजर आती थीं। इसी क्रम में फिल्म निर्माता गुलशन राय की नजर पूनम पर पड़ी और वो इन्हें फिल्मों में लेना चाहते थे।

विज्ञापन

3 of 5
'मोहरा' में पूनम झावर और सुनील शेट्टी - फोटो : Social media

इसके बाद पूनम को फिल्म 'मोहरा' के लिए चुन लिया गया। हालांकि, पिक्चर में उनका किरदार काफी छोटा था। फिल्म का एक गाना 'न कजरे की धार' काफी हिट हुआ था। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इसी गाने से वो फिल्म में नजर आईं। फिल्म 'मोहरा' के बाद वह 'आर..राजकुमार' और 'ओ माई गॉड' जैसी सुपरहिट फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

4 of 5
पूनम झावर - फोटो : Insatagram- @poonamjhawer

एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री ने प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'आंच' नाम की एक फिल्म बनाई। इस फिल्म में नाना पाटेकर और परेश रावल जैसे कलाकार थे। इसे अच्छी रेटिंग भी मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी नहीं चल पाई। इसी फिल्म में पूनम ने एक गाना गाकर ये साबित किया कि वो सिंगर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना एल्बम भी निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम झावर - फोटो : Insatagram- @poonamjhawer
2012 में फिल्म 'ओह माय गॉड’ में वो साध्वी की भूमिका में दिखी थीं। 'मोहरा' से करियर की शुरुआत करने वाली पूनम अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें