फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बत्रा का जन्मदिन और बिग बॉस में शार्दुल के कमेंट पर हंगामा, पांच खबरें

Tue, 27 Oct 2020 08:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बत्रा और शार्दुल पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा बत्रा का आज जन्मदिन 27 है। वह अब भले की बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। पूजा बत्रा ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

शानदार अभिनेत्री के अलावा भारत की टॉप मॉडल रही हैं पूजा बत्रा, दूसरी शादी की वजह से रहीं चर्चा में

 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरूद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ था। अब नेहा, सिंह परिवार की बहू बन चुकी हैं। ससुराल पहुंचीं नेहा का कैसे स्वागत हुआ, इसका एक वीडियो सामने आया है।

ससुराल में ऐसे हुआ नेहा कक्कड़ का स्वागत, पंजाब में रखा ग्रांड रिसेप्शन


 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, स्मिता पारिख - फोटो : instagram: smitaglk
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पारिवारिक दोस्त स्मिता पारिख ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही पेड मीडिया सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा स्मिता पारिख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की अपील की है। 

सुशांत सिंह राजपूत की इस दोस्त का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की हुई कोशिश, पीएम मोदी से की ये खास अपील


 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज लोगों की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान ले आती हैं। दशहरे के शुभ मौके पर जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी कभी उसने उम्मीद नहीं की होगी। इस बात की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

दशहरा पर जैकलीन फर्नांडीज ने दिया सरप्राइज, स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की कार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शार्दुल पंडित और शेफाली जरीवाला - फोटो : कलर्स, इंस्टाग्राम
टेलीविजन के चर्चित शो बिग बॉस 14 के साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। रविवार के एपिसोड में घर के अंदर कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इस दौरान सलमान खान ने शार्दुल पंडित से एक सवाल पूछा था। इसके जवाब में शार्दुल कुछ ऐसा बोल गए जिस पर विवाद हो गया। शो की पूर्व प्रतियोगी शेफाली जरीवाला ने इस पर नाराजगी भी जताई।

Bigg Boss 14: शार्दुल पंडित के 'गोदी में बैठी' वाले कमेंट पर विवाद, शेफाली जरीवाला ने लगाई फटकार


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें