शमशुद्दीन इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
कोडंबक्कम पुलिस को पता चला है कि शमशुद्दीन इब्राहिम अपने अपार्टमेंट में जुआ खेलते और खिलवाते हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कुछ और लोग भी इसमें शामिल हैं। हालांकि,पुलिस को सोमवार की शाम को और कोई मशहूर अभिनेता नहीं मिला है। पुलिस ने छापेमारी में गेम बोर्ड, टोकन और लाखों रुपये जब्त किया है।