फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बाढ़ में शख्स ने बेटे और भैंसों को खोया, मदद के लिए सोनू ने बढ़ाया हाथ, इस तरह करेंगे सहायता

Tue, 28 Jul 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सोनू सूद परेशान, गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। आंध्र प्रदेश के किसान परिवार को बैल की जगह ट्रैक्टर देने के बाद अब उन्होंने बिहार की बाढ़ से प्रभावित हुए एक परिवार की मदद करने का फैसला किया है। सोनू सूद से लोग सोशल मीडिया पर लगातार मदद की गुहार लगाते रहते हैं। जिनके लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। राज्य में 11 जिलों के नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते कई लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। बिहार की इस बाढ़ में एक शख्स ने अपने बेटे और उसकी रोजी-रोटी चलाने वाली भैंसों को खो दिया है। ऐसे में एक महिला ने बिहार की बाढ़ से प्रभावित हुए इस शख्स के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
Shaikh Tabinda नाम की महिला ने ट्विटर पर लिखा, 'जैसा की हमने पता किया है यह एक वास्तविक मामला है। भोला ने इस बाढ़ में अपने बेटे और उसकी जीविका चलाने वाली भैंसों को खो दिया है। हमने तय किया कि हम इसको एक गाय दान करेंगे ताकि गाय का दूध बेचकर वह अपनी जीविका चला सके।' 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'एक गाय की कीमत 50 से 60 रुपये की है। कृपया कुछ सहयोग करें।' महिला के ट्वीट के बाद अभिनेता सोनू सूद ने इस शख्स की मदद करने का फैसला करते हुए कहा कि वह शाम तक उसके घर भैंस पहुंचा देंगे। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस नुकसान का मुझे खेद है। भैंसें आज शाम तक उसके घर पहुंच जाएंगी ताकि उसकी जीविका चलती रहते। हमें किसानों को रक्षा करनी है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर लोगों की इस तरह मदद करने के लिए उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के एक किसान को खेत जोतने के लिए बैलों का जोड़ा देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने बैल की जगह ट्रैक्टर दिया। जिसकी हर किसी ने तारीफ की। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लंबे वक्त बाद दिखीं अंकिता लोखंडे, जरूरतमंदो के लिए करती नजर आईं ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें