फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: हैलोवीन लुक में हसीन लगीं कटरीना और हिना का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 31 Oct 2022 08:20 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कटरीना कैफ, हिना खान - फोटो : insta

फिल्मों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। फैंस अपने चहेते स्टार्स की एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि आज के डिजिटल युग में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं, क्योंकि आम इंसान ले लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। ऐसे में सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरों आदि के जरिए खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे में देखते हैं क्या है आज का सेलिब्रिटी अपडेट।

Thank God Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थैंक गॉड, सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन

2 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : insta

इस समय लोग जमकर हैलोवीन फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं और अभिनेत्री कटरीना कैफ पर भी हैलोवीन का खुमार चढ़ा नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से हैलोवीन लुक की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें कटरीना जोकर लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों से लेकर मेकअप भी कलरफुल किया है। पिंक टॉप के साथ एक्ट्रेस को ट्रांसपेरेंट जैकेट और ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट्स में देखा जा सकता है।

 

Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल

विज्ञापन

3 of 11
हिना खान - फोटो : insta

अभिनेत्री हिना खान अक्सर अपने लुक्स से खूब वाहवाही बटोरती हैं। आज अभिनेत्री ने ग्लैमरस लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लू कलर के इस ग्लिटरी आउटफिट में हिना गॉर्जियस लग रही हैं।

 

Ram Setu Box Office Collection: लगातार जारी है अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का संघर्ष, सोमवार को हुई इतनी कमाई

4 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

 जान्हवी कपूर अक्सर साड़ी में अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री को व्हाइट कलर की साड़ी में कातिलाना अंदाज में देखा जा सकता है। ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है।

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार

 

विज्ञापन

5 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : insta

अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने बोल्ड लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। ब्लैक कलर के डीप नेक ऑफ शोल्डर आउटफिट में एक्ट्रेस सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।

 

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल के बाद टूटा मुदस्सर अजीज संग रिश्ता


 

विज्ञापन

6 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और कमाल के ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल लूट लेती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती हैं। आज उर्वशी रौतेला ने रेड कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

 

Aamir Khan Mother Health Update: जीनत हुसैन का अस्पताल में इलाज जारी, जानें अब कैसी है आमिर की मां की तबीयत
 

विज्ञापन

7 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव्स में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और एक के बाद एक तस्वीरें साझा कर रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर के आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को ब्रालेट टॉप और ओवरकोट स्टाइल लॉन्ग श्रग के साथ कैप लगाए धूप का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा- "जिंदगी उतनी ही अच्छी है जितना आपका माइंडसेट"।

 

IIFA 2023: आईफा के 23वें संस्करण को होस्ट करेंगे अभिषेक, फरहान और मनीष पॉल, नौ फरवरी से होगा समारोह

8 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने आज सनसेट के टाइम की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को ब्लू जींस, ब्लैक टॉप और ब्लेजर में देखा जा सकता है। चेहरे पर बढ़ी सी मुस्कुराहट दिव्यांका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "जब सूरज हुआ मद्धम"।

 

Bollywood Movies: यारी-दोस्ती पर आधारित हैं यह आगामी फिल्में, मिलेगा मस्ती का जबरदस्त डोज

9 of 11
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने आज मैरून कलर की बंधनी साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सिंपल हेयर बन और हैवी ज्वैलरी के साथ इस एथनिक लुक में अंकिता कमाल की लग रही हैं। वहीं साथ में विक्की जैन भी ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं।

Parineeti Chopra Out: यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से परिणीति की छुट्टी, चार फ्लॉप फिल्मों का बड़ा साइड इफेक्ट

 

 

10 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी बेहद फिट और जवां हैं। वह अपने हर लुक से फैंस का दिल धड़कन बढ़ा देती हैं। आज मलाइका व्हाइट कलर की साड़ी और गोल्डन ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में गॉर्जियस लग रही हैं।
 

Urvashi Rautela: किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो? विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी

विज्ञापन

11 of 11
सारा अली खान - फोटो : insta
सारा अली खान ने आज शोख अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस को फ्लोरल सलवार सूट में किसी तालाब के किनारे बैठकर पोज करते देखा जा सकता है। सिंपल लुक में भी अभिनेत्री खूबसूरत लग रही हैं।
 

KRK: 'पीछे से कोई और खेल गया'...ऐसा कहकर केआरके ने क्यों मांगी सलमान-शाहरुख से माफी? समझिए पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें