फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थैंक गॉड, सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Mon, 31 Oct 2022 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन लगातार जारी है। फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम साबित होगी। 8.1 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। इस बीच फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि 'थैंक गॉड' ने अब तक कितना कलेक्शन किया...
Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल
 
विज्ञापन

2 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं हो सकी है। सातवें दिन फिल्म की कमाई रविवार के मुकाबले महज आधी रह गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को इस फिल्म ने महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो यह फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। 
Ram Setu Box Office Collection: लगातार जारी है अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का संघर्ष, सोमवार को हुई इतनी कमाई
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
इसी के साथ फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 31.25 करोड़ हो गया है। बता दें कि बीते दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी काम किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के साथ रिलीज हुई थी। हालांकि अक्षय की भी फिल्म अब तक उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करने में विफल रही है। 
Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार
विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और अक्षय खन्ना भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही लोगों में इस फिल्म को लेकर बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल के बाद टूटा मुदस्सर अजीज संग रिश्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें