फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: बिकिनी ब्लाउज में पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज और वाणी का सिजलिंग अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Mon, 11 Jul 2022 08:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
vaani kapoor, palak tiwari - फोटो : social media
बॉलीवुड से हर रोज कुछ न कुछ खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। सितारे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाते हैं। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने अपने जीवन के खूबसूरत लम्हों को फैंस के साथ साझा किया है, जिन्हें देख हम जैसे लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।  
 
विज्ञापन

2 of 11
वाणी कपूर - फोटो : social media
वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 22 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली वाणी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक बार फिर उनका सिजलिंग लुक दिखाई हे रहा है। प्लाजो और पतली पट्टियों वाला डीप नेक लॉन्ग कुर्ता पहने वाणी तस्वीरों में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
कृति सेनन - फोटो : social media
कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी गॉर्जियस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लंबी हाईट वाली यह हसीना हर लुक में फैंस का दिल चुरा लेती है। हाल ही में कृति ने एक फोटोशूट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अलग-अलग ड्रेस में अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही हैं। किसी में कोट-पैंट तो किसी में कृति शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

4 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
पूजा हेगड़े
साउथ से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में साझा की गई अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटोज से वह सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इन तस्वीरों में खुले बालों में पूजा के फेस कट्स साफ नजर आ रहे हैं। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
हिना खान - फोटो : social media
हिना खान
अभिनेत्री हिना खान अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा बटोरती हैं। अपने फैंस को अक्सर ही खूबसूरत लुक का तोहफा देने वाली हिना खान एक बार फिर एथनिक आउटफिट में सबका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पिंक कलर की गोल्डन कढ़ाईदार आउटफिट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। कानों में हैवी झुमके और हाथों में रिंग पहने हिना इन तस्वरों में किलर पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह फैन्स हिना खान की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना की आखिरी फिल्म 'अनेक' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पाई हो, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट उनके फैंस को जरूर पसंद आ रही है। लेटेस्ट तस्वीरों में जहां पहली फोटो में आयुष्मान, 'सांवरिया' के रणबीर कपूर की तरह तौलिया लपेटे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी में वह बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।   
विज्ञापन

7 of 11
गौहर खान - फोटो : social media
गौहर खान 
गौहर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ईद की मुबारकबार दी। इसके लिए अभिनेत्री ने शरारा या कुर्ते की बजाय साड़ी को चुना है। गुलाबी रंग की साड़ी पहने गौहर बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना हुआ था। गौहर ने इस लाइट साड़ी पर डीप मरून लिप्टिक लगा अपने लुक को वाइब्रेंट बना दिया। 

8 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बीते दिनों यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे। इस वेकेशन पर अभिनेता ने खूब मस्ती की और लगातार अपने फैंस के साथ इस ट्रिप की अपडेट्स भी साझा कीं। उनके साथ-साथ उनकी पूरी टीम अभिनेता के साथ खूब मस्ती कर रही है। लेटेस्ट तस्वीरों में कार्तिक एक कलरफुल क्लब में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

9 of 11
mouni roy - फोटो : social media
मौनी रॉय
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री को फैंस वेस्टर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक में भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बार मौनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए अपने बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में मौनी और उनके दोस्त की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। 

10 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media
जेनिफर विंगेट
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। जेनिफर विंगेट इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और लगातार अपनी स्टनिंग तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री रग्ड जींस पहने किलर अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक तिवारी 
पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अपने देसी लुक्स साझा कर रही हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सलवार कुर्ते से लेकर लहंगा और साड़ी में उनका देसी अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर ले रहा है। वहीं एक बार फिर मिस तिवारी ने लाल साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड लुक हर किसी को दीवाना बना रहा है। इसमें उनके कातिलाना अंदाज के साथ-साथ उनका सिजलिंग लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें