लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म का इंतजार केवल साउथ के ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों को भी है। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। इससे पहले वह साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 अगस्त को रिलीज होगी। विजय के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्हें 'अर्जुन रेड्डी', 'डियर कोमरेड' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं, अनन्या पांडे बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह स्टूडेंड ऑफ द ईयर, 'पति पत्नी और वो', 'खाली पीली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।