फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: रुबीना का स्टाइलिश लुक और शमा सिकंदर ने स्माइल से जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 16 Nov 2022 08:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रुबीना दिलैक, शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
डिजिटल जमाने में फैंस और उनके फेवरेट सितारों के बीच की दूरियां काफी कम हो गई हैं। सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी जानकारियां अपने प्रशंसकों संग साझा करते हैं। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम
जन्नत जुबैर
टीवी की दुनिया में बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने आज भी अपनी साड़ी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बोल्ड लुक्स में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। इसी क्रम में आज भी अनन्या ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक फिट पैंट और ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं।
IIFA Rocks 2023: करण जौहर के साथ फराह खान संभालेंगी आईफा रॉक्स 2023 का स्टेज, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम

4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
बीते दिनों अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली सोनाक्षी सिन्हा आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने अपनी फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह धूप का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक
टीवी की दुनिया में बॉस लेडी के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में अपने डांस का हुनर दिखाती नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक ने डांस परफॉर्मेंस के लिए पहनी गई अपनी ड्रेस के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपने डांस पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना ने डेनिम लूज फिट जीन्स, जैकेट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है। 
Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें
विज्ञापन

6 of 11
कनिका मान - फोटो : Instagram
कनिका मान
टीवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव अभिनेत्री कनिका मान भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री बोल्ड आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
मृणाल ठाकुर
फिल्म 'सीता रामम' से स्क्रीन्स पर धमाल मचाने वाली मृणाल ठाकुर भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने आज साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जो उनके फैंस का दिल चुरा रही हैं। ऑफ व्हाइट साड़ी में मृणाल अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
Denise Richards: अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, पति और डेनिस पर चलीं गोलियां

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
शमा सिकंदर
बढ़ती उम्र के साथ शमा सिकंदर और भी जवान होती जा रही हैं। काले रंग के कोट और व्हाइट कलर की शर्ट पहने शमा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें शमा सिकंदर काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

9 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'फ्रैडी' में डेंटिस्ट बने नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज अभिनेता अपनी इसी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर से 'डिज्नी +हॉटस्टार' पर स्ट्रीम होगी। 
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर बताया 'आरपी' का सच, देख ट्रोल्स बोले- RP मतलब सिर्फ ऋषभ पंत

10 of 11
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अभिनेत्री के अफेयर की खबरें इस समय आग की तरह फैल रही हैं। इसी बीच आज अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पिंक कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। कुछ में जहां सारा खाट पर बैठी हैं, वहीं एक में वह खेत में खड़ी होकर धूप का  माजा ले रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Social media
मौनी रॉय
टीवी की ग्लैमरस बाला मौनी रॉय किसी से भी पीछे नहीं हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करने वाली मौनी रॉय ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में इंटरनेट पर आग लगा दी है। मौनी रॉय तस्वीरों में ब्लैक कलर की पतली सी डोरी की शॉर्ट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वह फोटोशूट में अलग-अलग तरह के पोज देती नजर आ रही हैं।
Ram Charan: राम चरण का अक्षय कुमार के लिए सम्मान देख प्रभावित हुए फैंस, बोले- चिरंजीवी की परवरिश का है असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें