फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बेटी को लिप किस कर फंसीं ऐश्वर्या और OTT पर आएगी ‘गोविंदा नाम मेरा’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऐश्वर्या-आराध्या, गोविंदा मेरा नाम - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। 16 नवंबर को आराध्या अपना 11वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटी पर प्यार लुटाया है। अभिनेत्री ने आराध्या के साथ एक लिप किस करते हुए फोटो शेयर किया है। ऐश्वर्या का आराध्या को इस तरीके से विश करना कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, तो कुछ लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग आपस में भी कमेंट सेक्शन में भिड़ गए हैं।

Aishwarya Rai: फैंस को नहीं रास आया ऐश्वर्या का बेटी आराध्या को लिप किस करना, सोशल मीडिया पर आपस में भिड़े
विज्ञापन

3 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : social media
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मौजूदा समय में बनने वाली रीमेक फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय रखी। 

Drishyam 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में, अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह     

4 of 11
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला बीते काफी समय से अपनी निजी जिदंगी की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। उर्वशी 'आरपी' के नाम लेकर लाइमलाइट में हैं और फैंस का मानना है कि उर्वशी के 'आरपी' का मतलब क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं, जिनके साथ अभिनेत्री के संबंध होने की खबरें थीं। लेकिन अब उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को 'आरपी' का सही में मतलब समझाया है। 

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर बताया 'आरपी' का सच, देख ट्रोल्स बोले- RP मतलब सिर्फ ऋषभ पंत
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार फ्लॉप होने के बावजूद अक्षय कुमार का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड अभिनेता एक के बाद एक नई फिल्म साइन करते जा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी एक और अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। 16 नवंबर को रेस्क्यू डे के मौके पर अक्षय ने बताया की वजह जल्द ही माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। बता दें कि जसवंत सिंह गिल वही शख्स हैं, जिन्होंने साल 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स की जान बचाई थी। 

Akshay Kumar: चार बार फ्लॉप हुए अक्षय की एक और कोशिश, 'हेरा-फेरी 3' नहीं इस बायोपिक से कर रहे वापसी की तैयारी
विज्ञापन

6 of 11
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म 'गोविंद नाम मेरा' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को अब दर्शक सिनेमाघरों में नहीं, अपने घर पर ही देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म अब थिएटर में रिलीज न होकर जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।

Govinda Naam Mera: थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा’, जानें कब देख सकेंगे आप
विज्ञापन

7 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कल्ट क्लासिकल कॉमेडी फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इसका तीसरा पार्ट बनाने की बातें इस समय तेजी पर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी ने स्क्रीन पर जो कमाल दिखाया है उसे दर्शक आज भी भूल नहीं पाए हैं। लेकिन पिछले दिनों खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' में राजू के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो प्रशंसकों को रास नहीं आया था। अक्षय कुमार के अलावा दर्शक किसी को भी राजू के किरदार में देखना नहीं चाहते हैं। अक्षय कुमार ने फिर साफ कर दिया था कि उन्होंने खुद  इस फिल्म से किनारा किया है। जहां कार्तिक की एंट्री से बवाल मचा हुआ है, वहीं अब सुनील शेट्टी ने बयान दिया है कि वह कोशिश करेंगे कि अक्षय को फिल्म में वापस ला पाएं।    

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने से हैरान हैं सुनील शेट्टी, अभिनेता की वापसी की जताई उम्मीद

8 of 11
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के माता-पिता बनने के बाद इस समय अपनी बेटी के साथ खास पलों को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं अब फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने और उसका नाम जानने का इंतजार है। जानकारी सामने आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी प्रिंसेस का नाम बेहद ही खास रखने वाले हैं।

Alia-Ranbir: क्या रखा जाएगा रणबीर-आलिया की बेटी का नाम? सामने आई यह जानकारी

9 of 11
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति 14' में लोगों को करोड़पति बनने का मौका मिलने के साथ ही मनोरंजन का डोज भी मिलता है। शो के हर एपिसोड में देश के अलग-अलग कोने से कंटेस्टेंट आते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, कई बार कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से इस तरह के सवाल कर देते हैं कि बिग बी भी हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला। शो में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने बिग बी को ही फटकार लगा दी। कंटेस्टेंट की बातें सुनकर बिग बी इतने परेशान हो गए कि वह शो छोड़कर ही जाने लगे।

KBC 14: ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा
 

10 of 11
केआरके और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत छोड़ते ही कमाल आर खान उर्फ केआरके के बोल बदल गए। दरअसल, केआरके ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शाहरुख खान से माफी मांगी थी और उनकी आगामी फिल्मों को प्रमोट करने का वादा किया था। अभी इस बात को एक महीने भी नहीं हुआ और उन्होंने एसआरके पर एक बार फिर निशाना साधना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं केआरके ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के फ्लॉप होने तक की बात कह दी है।

केआरके के बदले बोल, माफी मांगने के कुछ दिन बाद शाहरुख पर कसा तंज, कहा- यदि पठान फ्लॉप नहीं हुई
विज्ञापन

11 of 11
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई और हंगामा देखने को मिल रहा है। शिव ठाकरे के साथ हाथापाई कर घर से बाहर होने के बाद जब से अर्चना गौतम की शो में वापसी हुई है, उन्होंने अपने लड़ाई झगड़े शुरू कर दिए हैं। पहले अर्चना ने किचन ड्यूटी को लेकर प्रियंका से लड़ाई की, तो अब एक्ट्रेस ने कैप्टन साजिद खान का भी पारा बढ़ा दिया है। अर्चना की हरकतों से घरवाले काफी परेशान हो गए हैं और ऐसे में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

'बिग बॉस 16' में दोबारा वापसी के बाद भी नहीं बदले अर्चना गौतम के तेवर, कैप्टन बने साजिद खान की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें