फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: पवन सिंह ने 'सड़िया करिया लेले अइहा बलमुआ नजरिया ना लागे' से मचाया तहलका, VIDEO हो गया वायरल

Mon, 12 Jul 2021 12:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह - फोटो : ट्विटर
'लॉलीपॉप लागेलू' गाने से देश और दुनिया में मशहूर हुए पवन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कम समय में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की तो उसका जीता जागता उदाहरण हैं भोजपुरिया सुपरस्टार पवन सिंह। पवन सिंह का कोई गाना रिलीज हो और वायरल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। एक बार फिर पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया करिया लेले अइहा बलमुआ नजरिया ना लागे' ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। ये गाना एक महीने पहले रिलीज हुआ है और बिहार की हर शादी पार्टी में आपको सुनने को मिल जाएगा।

2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है गाना
इस दमदार वीडियो सॉन्ग में पवन के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच गजब केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसे खुद पवन सिंह ने गाया है। हर गाने की तरह ही उनके नए गाने ‘नजरिया ना लागे’ को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : ट्विटर
पवन सिंह का डांस वीडियो और गाना अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। 'नजरिया ना लागे' गाना रिलीज होने के बाद से ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज लगातार बढ रहे हैं जो दिनोंदिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह - फोटो : ट्विटर
पवन सिंह की गिनती उन स्टार्स में है जो अपनी मौजूदगी से ही फिल्मों और गानों को हिट करवा देते हैं। उनका हर गाना भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देता है।

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'राजा जानी' रिलीज हुआ था और आते ही हिट हो गया था। एक्टिंग के अलावा पवन सिंह स्टेज परफॉरमेंस से भी खूब पैसे कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
35 साल के पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिला में हुआ। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपने 15 साल के सफल करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें