फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होठों में सिगरेट, हाथों में जाम, नशीली शोखियों वालीं परवीन बाबी के इन किरदारों ने लूटे करोड़ों दिल

Mon, 20 Jan 2020 12:18 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा में नायिका की छवि को पूरी तरह बदल देने वाली परवीन बाबी पहली ऐसी भारतीय हीरोइन रहीं, जिन्हें टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर जगह दी। 15 साल उन्होंने फिल्मों में काम किया, दर्जनों अफसाने बनाए, एक दर्जन फिल्में उस वक्त के एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन के साथ कीं और बाद में अपने प्रेमी और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की कई फिल्मों का विषय भी बनीं। रुपहले परदे पर धूमकेतु की तरह चमक कर गायब हो गईं परवीन बाबी को इन 10 किरदारों ने सुपरस्टार बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : शिखा
फिल्म : चरित्र (1973)

अपनी खूबसूरती से सबका मन मोह लेने वालीं परवीन बाबी ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी मासूम लड़की का था जिसका पिता कर्ज के बोझों तले दबा है। कर्ज देने वाले की नजर शिखा पर है। मंझदार में फंसी शिखा कुछ भी न कर सकने की स्थिति में है। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन परवीन ने लाजवाब काम से वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 
विज्ञापन

3 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : नीलू
फिल्म : मजबूर (1974)

इस फिल्म की नीलू इस फिल्म के नाम के एक दम विलोम है, जो बहुत ही साहसी, हिम्मती और मौका लगने पर दूसरों को गच्चा देने वाली लड़की है। गंभीर हालात में गंभीर होने, और किन्हीं दूसरे हालातों के हिसाब से खुद को उन्हीं हालातों में ढाल लेना इस किरदार की खूबी है। फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन हैं, जिनके साथ परवीन ने 12 फिल्में की हैं, उनमें से यह पहली फिल्म है। जाहिर है कि इसी फिल्म में दोनों का बेजोड़ संगम देखकर ही उन्हें बाकी फिल्मों में काम करने के लिए आमंत्रित किया गया होगा।

4 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : अनीता
फिल्म : दीवार (1975)

यह फिल्म और इसके सभी किरदार लोगों को मुंह जुबानी अभी तक याद हैं। दीवार का नाम आते ही अमिताभ बच्चन की वह 'एंग्री यंग मैन' वाली छवि सामने आती है, लेकिन इसी फिल्म में परवीन को भी 'न्यू बॉलीवुड वूमन' के उपनाम से जाना गया था। जिस समय में औरतों को सिगरेट और शराब से हाथ लगाने पर भी समाज की प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी, उस समय में परवीन ने इस फिल्म में ये सारी बातों को दरकिनार करते हुए सब कुछ खुलकर किया। इसके बाद उनकी छवि एक साहसिक और समाज की परवाह न करने वाली महिला के रूप में बन गई।
विज्ञापन

5 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : जेनी
फिल्म : अमर अकबर एंथनी (1977)

इस फिल्म में परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन की व्यावसायिक रूप से सफल जोड़ी फिर से सामने आई। जेनी के किरदार में परवीन एक रईस बाप की अकेली संतान हैं। वह ईसाई हैं और इस किरदार को उन्होंने अपनी तरफ से स्थिति के अनुकूल पूरी तरह न्यायपूर्ण बनाया है। इस धर्मनिरपेक्ष फिल्म में जेनी वेस्टर्न कपड़े तो पहनती हैं, लेकिन ख्यालात से एकदम इंडियन हैं। शायद इसीलिए इस फिल्म की जेनी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : अनु
फिल्म : सुहाग (1979)

खुले दिमाग और खुले ख्यालात की अनु अपनी बात को कहने से किसी के सामने बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं। उनके ग्लैमरस अवतार के तो उस समय सभी फैन थे और चर्चे भी हर जुबान पर रहते थे। उनके खुलकर जीने वाले किरदारों ने सिनेमा का रुख ही मोड़ दिया था। अभिनेता शशि कपूर के साथ भी उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में अपने प्रेमी के टूटे हुए मनोबल को जोड़े रखने में अनु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

7 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : अनीता
फिल्म : काला पत्थर (1979)

इस फिल्म में भी परवीन ने शशि कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई। कोयले की खदान में काम करने वाले मजदूरों की इस कहानी में थ्रिल के साथ रोमांस भी कूट-कूटकर भरा हुआ है। अनीता के किरदार में परवीन इस फिल्म में भी अपने चिर परिचित अंदाज में दिखीं। यहां पर भी वह एक साधारण और साहसिक लड़की के किरदार में ही अपने जौहर दिखाते नजर आईं। हालांकि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, फिर भी परवीन अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

8 of 11
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार : सुनीता
फिल्म : शान (1980)

“दोस्तों, जिंदगी हसीन है। मगर सिर्फ उनके लिए जिन्होंने प्यार किया है। क्योंकि प्यार करने वाले ही जानते हैं कि आन, बान और शान से जीना किसे कहते हैं।” ये संवाद है शान की सुनीता का। सुनीता के किरदार में परवीन को इस फिल्म एक ग्लैमरस चोर के रूप में देखा गया। जब परवीन का नाम आता है, या उनका जिक्र होता है तो ग्लैमर तो खुद ब खुद आ जाता है। उनके जितने भी किरदार रहे हैं, उन्होंने सब को अपने अंदाज में ही निभाया है। यही कारण है कि परवीन को हमेशा मुख्य अभिनेता के साथ में ही काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में एक चोर से भी दर्शकों को प्यार हो गया था और होता भी क्यों नहीं?

9 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : सुरीली
फिल्म : क्रांति (1981)

यह बताने की जरूरत नहीं कि क्रांति की मशाल पुरुषों ने जलाई थी, लेकिन इस क्रांति में महिलाओं का भी बराबर का हाथ था। इस फिल्म में सुरीली की शहादत, उसका अपने देश के प्रति लगाव और जान तक न्योछावर करने का जज्बा दर्शकों के सीधे दिल में उतरा। अपने देश की खातिर जान की परवाह न करते हुए दुश्मन की मांद में चले जाना और एक ही फिल्म में कई किरदार करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना वाकई सराहनीय था।

10 of 11
परवीन बाबी - फोटो : फाइल
किरदार : शालिनी / रानी सिंह
फिल्म : कालिया (1981)

इस फिल्म की शालिनी तो किसे याद नहीं होगी? इस फिल्म का वह आमलेट बनाने वाले सीन से तो दर्शक लोट पोट हो गए थे जब शालिनी अंडा अपने माथे पर ही फोड़ लेती हैं। उस समय में इतने अच्छे कॉमेडी के लेखक नहीं थे फिर भी इतनी अच्छी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली शालिनी छा ही गई थीं। इतनी गंभीर फिल्म में सारे काम अभिनेता ही करते हैं, लेकिन एक महिला किरदार से इस तरह के आकर्षण की उम्मीद रखना भी उस समय में बहुत मुश्किल था। 
विज्ञापन

11 of 11
नमक हलाल - फोटो : फाइल
किरदार : निशा
फिल्म : नमक हलाल (1982)

रात बाकी, बात बाकी, होना है जो हो जाने दो, ये गाना परवीन बाबी की जिंदगी का भी फलसफा रहा है। अमिताभ बच्चन के हरियाणवी अंदाज पर अगर कोई दूसरा फिल्म में भारी पड़ा तो वो रहीं परवीन बाबी। फिल्म में निशा एक सुपारी किलर बनकर राजा (शशि कपूर) के जीवन में आती हैं। अपने हुश्न के जलवों से वह राजा को अपने प्यार की गिरफ्त में ले लेती है, साथ ही वह खुद भी राजा से प्यार करने लगती है। इस फिल्म में भी परवीन ने अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

परवीन बाबी की पुण्यतिथि और तानाजी पर सैफ अली खान का बयान, पांच खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें