अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें थी कि इस फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को कैमियो करते देखा जा सकता है। इस पर अनीस ने कहा, अक्षय एक बहुत बड़े और बहुत ही ज्यादा व्यस्त कलाकार हैं। उनकी उपस्थिति को सिर्फ कैमियो में न्याय कर पाना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म में हम अक्षय कुमार को देख पाएंगे। लेकिन मुझे भरोसा है कि वह हमें इस प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं जरूर देंगे।' बता दें कि 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया में अमीषा पटेल, विद्या बालन, परेश रावल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई थी।