फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parmanu Pride Parade: 20 साल पुराने गौरव क्षण को सेलिब्रेट करने दिल्ली पहुंचे जॉन और डायना

Wed, 23 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parmanu
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण", एक सच्ची घटना पर आधारित भारत के गौरव की अद्भुत  कहानी है। जॉन एब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स की यह फिल्म 25 मई को विश्व भर में रिलीज होगी। 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। दो दशक पहले 1998 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, तब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षणों की श्रृंखला चलाकर पूरी दुनिया को संदेश दे दिया था कि उसने सुपर पावर बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। वह ऐतिहासिक क्षण था, जब अमेरिका से लेकर दुनिया के ज्यादातर देश भारत से खफा थे, लेकिन भारत अपने इरादे पर अडिग खड़ा था, बिल्कुल हिमालय की तरह। 
विज्ञापन

2 of 5
Parmanu
पोखरण परमाणु परीक्षण न केवल इंटरनेशल डिप्लामेसी के लिहाल से बेहद कठिन फैसला था, बल्कि सेना और वैज्ञानिकों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। यह परीक्षण भारतीय सेना, वैज्ञानिक समुदाय, खुफिया एजेंसियों और नौकरशाहों की फाइन ट्यूनिंग का शानदार नमूना था। इन्हीं सब बातों को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया गया जॉन एब्राहिम की "परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" में। इस फिल्म की  रिसर्च इतनी जबरदस्त है आप इसे देखते वक्त फैक्ट्स के बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Parmanu
पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर 22 मई को कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में #ParmanuPrideParade रखी गई है। इस परेड को जॉन एब्राहिम और डायना पेंटी दोनों लीड करेंगे। परेड का उद्देश्य यूथ को, एक भारतीय होने के नाते, हमारी उपलब्धियों का साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना है। विरोध या अपील करने के लिए सड़कों पर आने वाले लोगों की धारणा के विपरीत एक बार हमारे राष्ट्र पर गर्व करने की भावना से सभी को एक साथ लाना है, जिसका उद्देश्य भारत को एक सुपर पावर बनाने के लिए सभी को एकजुट करना और सभी के संयुक्त प्रयासों और योगदान को सम्मानित करना है, यही  #ParmanuPrideParade का मकसद है। 

4 of 5
Parmanu
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" के हीरो जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर भी सभी से इस #ParmanuPrideParade का हिस्सा बनने के लिए कहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, "#ParmanuPrideParade गर्व के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाता है, जो भारत को वैश्विक मानचित्र पर रखता है! 22 मई, 5:00 बजे क्नॉट प्लेस पर हमसे जुड़ें, क्योंकि हम जय जवान - जय विज्ञान को मानने वाले हैं ! चलो बाहर निकलें और चलो एक राष्ट्र के रूप में गर्व महसूस करें । मैं तो ये करूंगा ही, क्या आप भी मेरे साथ इस प्रयास से जुड़ेंगे?"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parmanu
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण"  को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। जेए एंटरटेनमेंट, जी स्टूडियो और क्यटा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई है। वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज कर रही है। "परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण"  25 मई, 2018 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। 

देखें वीडियो । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें