विनेश फोगाट ने मंगलवार, छह अगस्त को इतिहास रच दिया। वह 'पेरिस ओलंपिक 2024' में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वालीं पहली महिला भारतीय पहलवान बन गईं। विनेश ने सेमीफाइनल मैच में क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से हराया। विनेश अब 7 अगस्त, बुधवार को देर रात फाइनल में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर विनेश के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। हालांकि, अभिनेत्री और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत को विनेश पर कटाक्ष करते देखा गया है।