फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'अंग्रेजी बोलनी आती है?' परिणीति से लोग क्यों पूछने लगे थे यह सवाल? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Tue, 19 Sep 2023 09:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। इसी महीने अभिनेत्री आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी रचाने जा रही हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासा किया है। परी ने बताया कि एक फिल्म के बाद लोग उनसे पूछने लगे थे कि क्या वह अंग्रेजी बोल लेती हैं? अंग्रेजी जानती हैं? गौरतलब है कि परिणीति काफी पढ़ी-लिखी हैं। ऐसे में यह सवाल उनके लिए हैरान करने वाला था। मगर, परी से यह सवाल जिस वजह से पूछा गया था, वह कम दिलचस्प नहीं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा ने 'इशकजादे' , 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल', 'गर्ल ऑन द ट्रेन', 'केसरी' और 'मेरी प्यारी बिंदु' समेत कई फिल्मों में काम किया है। मगर, शुरुआत का एक वक्त परिणीति के लिए ऐसा रहा, जब लोग वास्तविक जीवन में भी उन्हें उनके फिल्मी किरदारों के अनुसार आंकने लगे। परिणीति ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान जिक्र किया कि लोग उनसे पूछने लगे थे कि क्या वह अंग्रेजी जानती हैं? इसकी वजह एक्ट्रेस का एक फिल्मी किरदार था।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक फिल्म में परी ने छोटे शहर की लड़की का रोल अदा किया। उसे देखने के बाद लोगों ने परी के अंग्रेजी ज्ञान पर ही सवाल उठा दिया। यह सवाल सुनकर परी को काफी अजीब लगा। परिणीति ने कहा, 'यह बिल्कुल क्रेजी था। एक छोटे शहर का रोल करने के बाद लोगों ने मेरे पास आकर पूछना शुरू कर दिया कि इंग्लिश बोल सकती हो? मुझे बड़ा अजीब लगा। उन्होंने यह कैसे मान लिया कि मैं अंग्रेजी नहीं बोल सकती?'
Bhojpuri: अब तक अविवाहित हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी तक के नाम शामिल

4 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान परी से यह भी पूछा गया कि उनके हिसाब से उनकी कौन सी फिल्म ज्यादा प्यार की हकदार है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू', 'बाहुबली' के साथ रिलीज हुई थी, इसलिए तब इसे प्यार नहीं मिला। लेकिन यही वह फिल्म है, जिसके लिए मुझे आज सबसे ज्यादा प्यार मिलता है और यही मायने रखता है। ऐसी और भी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं किया, लेकिन वह पसंद की जाती हैं'।
Shweta Tiwari: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई श्वेता तिवारी की एंट्री, वेब सीरीज में निभाएंगी अहम किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
परी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 सितंबर को वह राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करेंगे। शादी की थीम पर्ल व्हाइट रखी गई है। इस शादी में कई शाही मेहमान शिरकत करेंगे।
Jawan: ऑस्कर जाएगी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान', निर्देशक एटली ने इच्छा जताकर किया बड़ा दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें