फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: स्कूल के दिनों में अपने ही मां-बाप से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा, खुद किया था खुलासा

Fri, 22 Oct 2021 10:54 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में पैदा हुईं परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था, जो की लोगों को बेहद पसंद आया। इतना ही नहीं परिणीति को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। जिसका श्रेय वह अपने माता पिता को देती हैं। लेकिन परिणीति की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने ही माता पिता से नफरत हो गई थी। वह घर में किसी से भी बात करना पसंद नहीं करती थीं। यहां तक की परिणीति घर से बाहर निकलने से भी डरने लगीं। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा से जुड़े उस राज के बारे में जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दिनों में हुई छेड़छाड़ कि शिकार
ये बात स्कूल के दिनों की है, परिणीति पढ़ने लिखने में बेहद होशियार थीं। पिता के पास कार खरीदने के पैसे नहीं थे, तो वह साइकिल से ही स्कूल जाती थीं। स्कूल के रास्ते में कुछ दूर तक उनके माता पिता उन्हें छोड़ा करते थे। आगे का सफर वह खुद ही तय करती। इस बीच रास्ते में उन्हें कुछ लड़के मिलते, जो उन्हें परेशान किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
परिणीति चोपड़ा
'मेरी स्कर्ट भी उठाने की करते कोशिश'
परिणीति ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 'जब भी वह स्कूल जाती तो रास्ते में कुछ लड़ते उनका पीछा करते, रास्ते भर उन्हें चिढ़ाते, इतना ही नहीं कई बार वह मेरे स्कर्ट को उठाने की कोशिश करते' इस वजह से परिणीति बेहद परेशान हो गई थीं।

4 of 5
परिणीति चोपड़ा
मापा पिता से करने लगीं नफरत
रोज रोज छेड़छाड़ का शिकार होने की वजह से परिणीति को अपने माता पिता से नफरत होने लगी। परिणीति को लगता था कि उनकी वजह से ही उन्हें साइकिल से स्कूल जाना पड़ रहा है। जिसके कारण वह लड़के रोज उनका पीछा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा
बाद में एहसाह हुआ वो गलत थीं
परिणीति को बाद में अहसास हुआ कि उनके माता पिता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके पास गाड़ी खरीदने के न तो पैसे थे और वह यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी से भी डर जाए। इसलिए वह उन्हें आधे रास्ते तक छोड़ते थे, ताकि वह खुद समस्याओं का सामना कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें